फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gujarat Truck Accident: 13 Laborers Killed In Surat Road Accident, Last Rites Performed In Banswara

Gujarat Truck Accident : सूरत सड़क हादसे में मारे गए 13 मजदूर, बांसवाड़ा में किया गया अंतिम संस्कार

Wed, 20 Jan 2021 07:24 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जयपुर।
पीटीआई, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 20 Jan 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Truck Accident: 13 Laborers Killed In Surat Road Accident, Last Rites Performed In Banswara
ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचला - फोटो : ANI

गुजरात के सूरत में मंगलवार की रात सड़क हादसे में मारे गए 13 मजदूरों का बुधवार को प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


बांसवाड़ा जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मारे गए 15 लोगों में से 13 बांसवाड़ा जिले के थे। उन्होंने बताया कि सभी 13 मृतकों के शव मंगलवार रात यहां पहुंचे और बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल जिले के चार परिवारों में से दो सज्जनगढ़ के थे और 11 लोग कुशलगढ़ क्षेत्र के थे। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि सूरत में डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे जिन 13 लोगों को कुचल दिया था, उनमें छह महिलाएं और एक वर्षीय बालिका भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक परिजनों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपये के चैक सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग बहुत गरीब परिवार से थे और गुजरात में अपनी आजीविका कमाने के लिए गए थे। यहां पढ़ें हादसे की खबर
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed