फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangster Anandpal's mother demanded once again postmortem

गैंगस्टर की मां की अपील, फिर से कराओ मेरे बेटे का पोस्टमार्टम, फैसला कल

Thu, 29 Jun 2017 08:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Gangster Anandpal's mother demanded once again  postmortem
आनंदपाल सिंह।
गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले में अब एक नया पेंच आ गया है। आनंदपाल की मां निर्मल कंवर ने कोर्ट में अपील कर अपने बेटे के शव का फिर से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। इस मामले में कोर्ट कल फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन


प्रकरण में जिला न्यायाधीश के आदेश के बाद रतनगढ़ के एडीजे ने आज विशेष सुनवाई की। सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से चूरू के लोक अभियोजक और आनंदपाल की मां निर्मल कंवर की ओर से एडवोकेट कानसिंह ने जिरह की। इस दौरान एएसपी योगेंद्र फौजदार ने भी पुलिस की ओर से पक्ष रखा। एडीजे ने शुक्रवार सुबह सुनवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निर्मल कंवर ने एडीजे कोर्ट रतनगढ़ में अपनी ओर से एक अपील दायर की है। इसमें उन्होंने आनंदपाल के शव का पोस्टमार्टम फिर से करवाने के लिए कहा है। अपील में मांग की गई है कि आनंदपाल के शव का एक बार फिर से पोस्टमार्टम एम्स में करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर पुलिस ने पांच दिन पहले कर दिया है। उसके बाद से आनंदपाल के शव को सौंपने व उसके अंतिम संस्कार को लेकर गफलत बनी हुई है। आनंदपाल के घर वालों ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए शव स्वीकार नहीं करने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed