फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangrape in Jaipur lady abducted and raped in car

Rajasthan: युवती का अपहरण कर लगाया नशे का इंजेक्शन, चलती कार में गैंगरेप

Sat, 08 Oct 2022 07:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 08 Oct 2022 07:58 AM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह कार से कूद गई। फिर उसने एसएमएस अस्पताल के गार्ड को आपबीती बताई। जो उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचा।

विज्ञापन
Gangrape in Jaipur lady abducted and raped in car
जयपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जयपुर के प्रागपुरा थाना इलाके की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने युवती का अपहरण कर लिया और नशीला इंजेक्शन लगाकर कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे प्रागपुरा से जयपुर ले आए। जब उसे होश आया तो वह नारायण सर्किल के पास कार से कूद गई। उसने एसएमएस अस्पताल के गेट पर जाकर गार्ड को आपबीती बताई। जिसके बाद गार्ड ने पीड़िता को पुलिस तक पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम चार बजे पावटा से बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने कार में बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


युवती ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह जयपुर के नारायण सिंह सर्किल पर चलती कार से कूद गई। उसने एसएमएस अस्पताल के गार्ड को आपबीती सुनाई, जो उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचा। मामला प्रागपुरा का होने के चलते जयपुर पुलिस ने प्रागपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर प्रागपुरा थाना पुलिस देर रात जयपुर आकर पीड़िता को अपने साथ ले गई और प्रागपुरा में गैंगरेप और अपहरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच करना शुरू किया। मामले की जांच सीओ कोतवाली संध्या यादव को सौंपी गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed