फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Foreign return god in Jaipur

जन्माष्टमी 2017: मिलिए 'फॉरेन रिटर्न' कान्हा से

Mon, 14 Aug 2017 12:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Foreign return god in Jaipur
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
जन्माष्टमी के पर्व में पूरे देश में कृष्ण मंदिरों में रौनक है। भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान हो रहा है। कई ऐसे अनोखे मंदिर हैं, जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसा  ही एक अनोखा मंदिर है, जहां के भगवान फॉरेन रिटर्न हैं। जिन्होंने लंदन टूर किया था, वो भी पानी के रास्ते।
विज्ञापन


जी हां, हम बात कर रहे हैं जयपुर में स्थित राधा गोपाल जी के मंदिर की। यह मंदिर जयपुर के प्रमुख आराध्य देव गोविंददेव के मंदिर परिसर में ही स्थित है।  महाराजा माधोसिंह के साथ राधा गोपाल जी की प्रतिमाओं ने इंग्लैंड का टूर किया था। महाराजा सवाई माधोसिंह अपने ईष्ट देव राधा-गोपाल जी को भी लेकर गए थे।
विज्ञापन

गंगाजल ले जाना जरूरी

Foreign return god in Jaipur
इस कलश में ले जाया गया था गंगाजल - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल गोविंददेव मंदिर परिसर में दो मंदिर आमने सामने बनाए गए हैं। गंगा माता का और दूसरा राधा गोपाल जी का। महाराजा माधोसिंह के इंग्लैंड में एडवर्ड सप्तम की ताजपोशी के लिए न्यौता मिला था। न्यौता आने के बाद सबसे बड़ी समस्या महाराजा के सामने यह थी कि वे अपने आराध्य राधा गोपाल के दर्शन और पूजा किस तरह से कर सकेंगे। यात्रा करीब पच्चीस दिन की होनी थी।

ऐसे में समाधान निकाला गया कि राधा गोपाल की प्रतिमाओं को भी साथ ही ले जाया जाए। इसके लिए एक नया समुद्री जहाज किराए पर लिया गया। इस जहाज का नाम ओलंपिया था। ओलंपिया में भगवान को चढ़ाने से पहले पूरे जहाज को गंगाजल से घोया गया। भगवान की पूजा अर्चना में गंगाजल के इस्तेमाल के चलते दो बड़े कलशों में गंगाजल भर कर ले जाया गया। अपनी यात्रा के दौरान महाराजा ने अपने धर्म-नियम का निर्वाह पूरी तरह किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed