{"_id":"595f43cf4f1c1baa708b4a50","slug":"doctor-do-not-get-patients-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़पते रहे मरीज और बेदर्द हुए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़पते रहे मरीज और बेदर्द हुए डॉक्टर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
मरीज परेशान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मरीजों को फिर से डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज तड़पते रहे, लेकिन डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा। वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में आज तीसरे दिन भी डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस दौरान यहां सुबह 8 से 10 बजे तक मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आखिरकार दो घंटे बाद डॉक्टरों ने मरीजों की सुध ली। इस दौरान भी उन्होंने विरोध स्वरूप हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रखा। ऐसा केवल एक अस्पताल में नहीं बल्कि जिला मुख्यालय के तीनों बड़े सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार का असर देखने को मिला। हालांकि, अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं में पहले की तरह ही कार्य जारी रहा।
डॉक्टर यहां अकबरपुर सीएचसी के बाहर प्रसव होने के मामले में एपीओ की गई डॉक्टर कंचन बत्रा की बहाली की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जयपुर से जांच करने आए उप निदेशक ने डॉक्टर बत्रा को क्लीन चिट दे दी है इसके बावजूद उनकी फिर से बहाली नहीं की गई। डॉ. मोहन लाल सिंधी ने बताया कि यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो रविवार को सामान्य चिकित्सालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और सोमवार को सभी चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।