{"_id":"641874f568420eb0960db557","slug":"demand-to-make-tijara-bhiwadi-a-district-in-rajasthan-angry-mla-sandeep-yadav-sat-on-dharna-outside-assembly-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: तिजारा\/भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग, नाराज विधायक संदीप यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: तिजारा/भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग, नाराज विधायक संदीप यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे
Mon, 20 Mar 2023 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 20 Mar 2023 08:30 PM IST
सार
धरने पर बैठे नाराज विधायक संदीप यादव ने कहा कि जिला बनाने को लेकर मैंने सदन और सदन के बाहर कोई कमी नहीं छोड़ी। मेरे क्षेत्र की जनता के हक की बात है तो मैं जनता के साथ खड़ा रहूंगा। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मेरी बात सुनेंगे। अगर नहीं सुनेंगे तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
नाराज विधायक संदीप यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से तिजारा/भिवाड़ी को जिला बनाने की घोषणा नहीं की गई। इससे नाराज विधायक संदीप यादव जयपुर में सोमवार को विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास विधायक संदीप यादव से मिलने पहुंचे। गौरतलब है कि राजस्थान में तिजारा/भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे विधायक संदीप यादव ने कहा कि मैंने सरकार के सामने अपनी बात रखी। लेकिन लगता है कि कमेटी ने सही सर्वे नहीं किया। ग्राम पंचायतों तक को जिला बना दिया गया। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी में तो सात लाख से अधिक लोगों की संख्या है। 12 हजार करोड़ सालाना रेवेन्यू भिवाड़ी से आता है।
विज्ञापन
भिवाड़ी भी डेवलपमेंट अथॉरिटी है। यहां इंडस्ट्री के लिए लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं। इसलिए लगातार जिला बनाने की मांग उठ रही है। कमेटी ने फील्ड में जाकर सर्वे नहीं किया, केवल कागजों में ही सर्वे किया गया। अगर फील्ड में जाकर सर्वे किया होता तो ऐसी स्थिति नहीं होती।
विज्ञापन
संदीप यादव ने कहा कि जिला बनाने को लेकर मैंने सदन और सदन के बाहर कोई कमी नहीं छोड़ी। मेरे क्षेत्र की जनता के हक की बात है तो मैं जनता के साथ खड़ा रहूंगा। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मेरी बात सुनेंगे। अगर नहीं सुनेंगे तो आंदोलन जारी रहेगा। तिजारा की क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनकर विधानसभा तक पहुंचाया है। उनके हक की लड़ाई मैं लड़ रहा हूं। जिलों की घोषणा के बाद मेरे क्षेत्र के लोग निराश हैं। क्षेत्र के लिए मैं लगातार आंदोलन करता रहूंगा।
कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कई जगह जिले नहीं बनने पर विधायकों की नाराजगी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब नए जिले बनते हैं तो विरोध के स्वर भी उठते हैं। विधायकों की नाराजगी मुख्यमंत्री के स्तर पर दूर कर दी जाएगी। बातचीत करके समस्याओं का समाधान निकल सकता है, क्योंकि एक विधायक पर जनता का दबाव होता है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर काम नहीं होता है, मुख्यमंत्री की ओर से निर्देश दिए जाते हैं। दिल्ली में भी 11 जिला कलेक्टर बैठते हैं। यहां भी ज्यादा जिला कलेक्टर बैठेंगे तो जनता के काम जल्द होंगे।