फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   death of child due to electricity current

मासूम की मौत से भड़के लोग, लगाया जाम

Fri, 30 Jun 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 30 Jun 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
death of child due to electricity current
लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
मासूम अपनी गर्मी की छुट्टियां बिताने नानी के घर आया था, लेकिन उसे क्या पता यहां से वह कभी वापस नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मामले के अनुसार चूरू निवासी बालक मोहम्मद कैफ सीकर के फतेहपुर अपने ननिहाल आया हुआ था। आज वह यहां खेलते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग पर विद्युत पोल के तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने आरोप लगाया है कि फोन करने के बावूजद जईएन मुकेश कुमार ने फोन तक नहीं रिसीव किया। इसके बाद जब विद्युत निगम कार्यालय में फोन किया गया तो काफी देर बाद बिजली बंंद की गई, तब तक बालक दम तोड़ चुका था। इससे गुस्साए लोगों ने अधिकारियों की लापरवाही पर कार्रवाई करने और परिजनों को  मुआवजा देने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर थाना अधिकारी महावीर राठौड़ मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। इसके करीब दो घंटे बाद लोगों ने रास्ता खोला। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed