फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   crude oil stolen racket busted in rajasthan

चार करोड़ लीटर क्रूड आॅयल चुराया, 50 करोड़ का चूना लगा, 100 आरोपी नामजद

Mon, 24 Jul 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
crude oil stolen racket busted in rajasthan
फाइल फोटो।
देश में कच्चे तेल की चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लेकिन राजस्थान के बाड़मेर में स्थित केयर्न एनर्जी से अब तक की सबसे बड़ी तेल चोरी का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से बीते चार वर्ष में यहां से करीब चार करोड़ लीटर क्रूड आॅयल चोरी हुआ है। जिससे राजस्थान सरकार को करीब 45 करोड़ रुपए का जबकि कंपनी को करीब दस करोड़ रुपए का चूना लग चुका है।
विज्ञापन


चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों की संख्या 100 से भी अधिक बताई जा रही है। जिन्हें पुलिस अभी तक नामजद कर चुकी है। इनमें से 30 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं चोरी क्रूड आॅयल को जिन पांच फैक्ट्रीयों में जमा किया जाता था, उन तक भी पुलिस पहुंच गई है। चोरी क्रूड आॅयल को गुजरात सहित दिल्ली व अन्य कई राज्यों में बेचने का गोरखधंधा किया जा रहा था।

बड़े नामों का होगा खुलासा, सांसद ने कहा मेरा लेना-देना नहीं

crude oil stolen racket busted in rajasthan
फाइल फोटो।

पुलिस के अनुसार इस कार्य में कंपनी में अनुबंध के पर लगे 35 से अधिक टैंकर लिप्त थे। जिनके ड्राइवरों की गिरफ्तारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार चोरी के इस गिरोह में केयर्न एनर्जी के कई बड़े अधिकारी भी सम्मलित हैं। तेल चोरी के इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब कंपनी में अनुबंध पर टैंकर लगाने को लेकर बाड़मेर के सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के चचेरे भाई और ठेकेदार में विवाद हो गया।

हालांकि टैंंकर चोरी प्रकरण में सांसद चौधरी ने कहा कि उनका अपने भाई से कोई लेना देना नहीं हैं। सांसद ने इस चोरी प्रकार की जांच की जानकारी केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री के साथ राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी दी है। इसके अतिरिक्त सीबीआई जांच की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed