फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   young man fall from the sixth floor of the hotel, died

होटल की छठी मंजिल से गिरा युवक, मौत पर बवाल

Sat, 30 Sep 2017 05:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Sep 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
young man fall from the sixth floor of the hotel, died
एक होटल के छठे माले से युवक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद होटल में पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया और होटल मैनेजर की जमकर पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


मामला जयपुर के पॉश इलाके में स्थित होटल का है। सी स्कीम में स्थित होटल पोलो इन में आज दोपहर एक युवक छठी मंजिल से नीचे आ गिरा। युवक का नाम मोहम्मद जफर बताया जा रहा है, जो होटल में पेस्ट कंट्रोल का काम करता था। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत करार दे दिया गया। युवक के परिजनों को सूचना मिली तो वे होटल पहुंचे और उग्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने होटल के मैनेजर से मारपीट भी की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मैनेजर को बचाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उसने छठीं मंजिल से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया। दरवाजा खुला रह गया और उसका संतुलन बिगड़ गया जिसके चलते वह नीचे आ गिरा। युवक के घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में उसे मृत करार दे दिया गया, तब जाकर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन देरी से सूचना देने के चलते भड़क गए। अशोक नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed