{"_id":"599581134f1c1bc5558b45b2","slug":"woman-suicide-after-husband-s-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति की जुदाई 'वो' सह नहीं पाई और कर गई ऐसा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की जुदाई 'वो' सह नहीं पाई और कर गई ऐसा...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
महिला की लाश निकालते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
उसका 'सुहाग' क्या गया... उसने तो जैसे सुध-बुध खो दी थी। पति की मौत के बाद से वह गुमसुम हो गई थी, ना बात करती थी ना किसी से मिलती थी। आखिरकार पति की जुदाई वो बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने खुदकुशी कर ली।
जीवनसाथी के अपने से दूर होने का सदमा अजमेर की एक महिला सह नहीं पाई। उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना कायड़ गांव की है। सूचना के बाद गेगल थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम के जरिए शव कुएं से बाहर निकलवाया।
जानकारी के मुताबिक कायड़ गांव की रहने वाली कमला उर्फ मुन्नी अलसुबह घर से निकल गई। परिजनों ने उसकी गांव में तलाश की तो तीस फीट गहरे कुएं के बाहर उसकी चप्पल खुली हुई थी। उन्होंने जब कुएं में झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मुन्नी का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया।

Trending Videos
रहने लगी थी गुमसुम
suicide
इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहे। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलवाया गया। सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ रेस्क्यू विजय यादव ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
गेगल थानाधिकारी नरपतराम ने बताया कि मृतका मुन्नी के पति बीरम सिंह की गत 11 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही मुन्नी गुमसुम और सदमे में ही रहती थी। इसी के चलते महिला ने आज खुदकुशी कर ली। हालांकि, परिजनों ने मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।