{"_id":"58ccf6654f1c1b295a32b3f3","slug":"video-of-the-policeman-taking-bribed-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, आरोपी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, आरोपी लाइन हाजिर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
पैसे लेते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के पास चंदवाजी थाने में पुलिस वैरिफिकेशन की एवज में रिश्वत लेते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता से लिया गया है। मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद सस्पेंड कर दिया है।
जयपुर के निकट चंदवाजी में पिछले दिनों एक वीडिया वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दो पुलिस कर्मी एक युवक से चरित्र प्रमाण पत्र के वैरीफिकेशन के लिए पैसे लेते नजर आए। वीडियो वायरल हुआ तो एकबारगी पुलिस अमले में हलचल मच गई। इस वीडियो की तह तक पहुंचा गया तो सामने आया कि वीडियो चंदवाजी थाने का है। यहां ई-मित्र के जरिए चरित्र प्रमाण पत्र के लिए युवक ने आनलाइन आवेदन किया था। ये चरित्र प्रमाण पत्र वैरिफिकेशन के लिए थाने तक आया। यहां कार्रवाई पूरी करने के नाम पर पुलिसकर्मी युवक से पैसे लेते नजर आए।
चंदवाजी थाना एसएचओ राजवीर सिंह ने बताया कि वीडियो 11 अप्रेल का है। जहां तक बात रिश्वत की राशि की है, वह सौ दो सौ रुपए से ज्यादा नहीं थी। इसकी जानकारी जयपुर ग्रामीण एसपी डा. रामेश्वर सिंह को दी गई। उसके बाद सुनील और राजेश नाम के इन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।