फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Unknown cheated a businessman, demand 1.25 lack rupees

हैलो... SP बोल रहा हूं, मुझे 50 हजार रुपए की जरूरत है, जरा जल्दी भेजो

Fri, 03 Nov 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
Unknown cheated a businessman, demand 1.25 lack rupees
डेमो इमेज
पुलिस अधीक्षक यानि एसपी बनकर व्यापारी को ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को झांसा देकर सवा लाख रुपए खाते में डलवा लिए। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अजमेर जिले का है। यहां गंज थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। गंज थाना प्रभारी गिरवर सिंह शेखावत ने बताया कि अजमेर के चूड़ी बाजार निवासी चन्द्रशेखर राठौड़ को किसी ने फोन करके खुद को पाली एसपी बताया और रुपए की आवश्यकता बताई। पूर्व में 50 हजार रुपए की बोला, लेकिन बाद में और रुपए भेजने की बात कही।
 

तब हुआ ठगी का अहसास

Unknown cheated a businessman, demand 1.25 lack rupees
डेमो इमेज
चंद्रशेखर ने बिजी होने के कारण फोन की जांच पड़ताल किए बिना अपने मुनीम प्रतीक को कथित एसपी के बताए गए खाते में 1 लाख  25 हजार रुपए जमा करवाने के लिए कह दिया। 

बाद में जब उसने कथित एसपी के नंबर पर फोन किया और स्विच आॅफ मिला। काफी देर तक कोशिश के बाद भी संपर्क नहीं हुआ तो उसे ठगी का अहसास हुआ। थानाधिकारी शेखावत ने कहा कि व्यवसायी चन्द्रशेखर के पुलिस अधिकारियों से अच्छे संबंध है। इसके चलते उसने बिना सोचे समझे रुपए खाते में ट्रांसफर करवा दिए। अब ठगी का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। बैंक खाते की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed