{"_id":"596738544f1c1b2b0c8b4a84","slug":"under-the-bricks-the-illegal-liquor-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में भरी ईंटों को हटाकर देखा तो चौंकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में भरी ईंटों को हटाकर देखा तो चौंकी पुलिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी चालक भाखराराम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की बाजार कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।
जैसलमेर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया की नाचना पुलिस थानाप्रभारी सहीराम विश्नोई के नेतृत्व में नाचना फांटा पर नाकांबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि भीकमपुर से नाचना की तरफ पंजाब निर्मित शराब से भरा ट्रक नाचना इलाके से गुजरेगा। इस पर नाचना फांटा से भदड़िया की तरफ जाते हुए एक ट्रक नजर आया। उसे रुकवाकर तलाशी करने पर ट्रक में ईंटे भरी हुई नजर आई। संदेह होने पर ईंटों को हटाकर देखने पर पंजाब शेर मार्क के अवैध शराब के 650 कर्टन जब्त किए आए।
एसपी गौरव यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी भाखराराम है। वह कोटड़ा, करड़ा जिला जालौर का रहने वाला है। उसके खिलाफ नाचना थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।