{"_id":"596756484f1c1bac488b464c","slug":"two-rajput-leaders-arrested-after-violent-fiasco-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंसक उपद्रव के बाद दो राजपूत नेता गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंसक उपद्रव के बाद दो राजपूत नेता गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
राजपूत सभा के अध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाड़ा
- फोटो : Vishnu Sharma
आनंदपाल एनकाउंटर मामले में राजपूत समाज द्वारा आयोजित श्रद्धाजंलि सभा और हुंकार रैली के बाद हुए हिंसक उपद्रव को लेकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आज रैली के आयोजनकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारियां की हैं।
इसी कड़ी में जयपुर पुलिस ने आज दोपहर राजपूत सभा के अध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाड़ा और प्रताप फाउंडेशन के संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी को भगवान दास रोड स्थित राजपूत सभा भवन से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दोनों राजपूत नेताओं को अशोक नगर थाने ले जाया गया। इसी दौरान यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हालांकि, इससे पहले गिरिराज सिंह लोटवाड़ा और महावीर सिंह सरवड़ी राजपूत सभा भवन में सर्व समाज संघर्ष समिति की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने सरकार पर हठधर्मिता की बात कहते हुए गलत मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया।

Trending Videos
19 जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
श्रद्धाजंलि सभा व हुंकार रैली
- फोटो : Vishnu Sharma
एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कल नागौर जिले के लाडनूं स्थित सांवराद गांव में हुंकार रैली का आयोजन किया गया था। देर शाम को यह रैली हिंसक झड़पों में तब्दील हो गई। जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमले का भी प्रयास किया गया। एसपी की गाड़ी को आग लगा दी गई और रेलवे ट्रैक उखाड़ दिए गए।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों की फायरिंग में हरियाणा के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाडनूं में रैली व सभा के आयोजनकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार 19 जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनमें गिरिराज सिंह लोटवाड़ा और महावीर सिंह सरवड़ी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही पुलिस बल और उच्चाधिकारी राजपूत सभा भवन पहुंच गए थे।