{"_id":"594a7e2a4f1c1b620f8b483e","slug":"two-people-killed-by-speeding-bike-and-truck-collision-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो राहगीरों की मौत, एक को ट्रक और दूसरे को बाइक ने टक्कर मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो राहगीरों की मौत, एक को ट्रक और दूसरे को बाइक ने टक्कर मारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : Demo pic
जयपुर के ब्रह्मपुरी और करणीविहार इलाके में मंगलवार देर रात हुए दो अलग—अलग सड़क हादसों में दो राहगीरों की मौत हो गई।
दुर्घटना थाना उत्तर के मुताबिक पहला हादसा ब्रह्मपुरी थाना इलाके के मानबाग तिराहे पर पर हुआ। यहां सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे का शिकार राजीव बिहार के खगड़िया का रहने वाला था। वह जयसिंहपुरा खोर स्थित एक सीमेंट के गोदाम पर काम करता था। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बाइक जब्त करके चालक की तलाश शुरु की।
इसी तरह, करणी विहार इलाके में दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाइवे में मंगलवार रात 12 बजे सिरसी पुलिया के पास सड़क पार करते वक्त एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।