{"_id":"5a12c37d4f1c1bc8678bc959","slug":"two-man-kidnap-the-child-outside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे मासूम को उठा ले गए बदमाश, फिर हुआ ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रहे मासूम को उठा ले गए बदमाश, फिर हुआ ये
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Nov 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
बहरोड़ में सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक बच्चे का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं अपहरणकर्ता कुछ ही दूरी पर बच्चे को छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, अलवर के बहरोड़ स्थित कबाड़ी वाली गली में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को दो अज्ञात बदमाश अपहरण कर ले गए। जब बच्चा चिल्लाने लगा तो दोनों बदमाश बच्चे को एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने बच्चे से परिजनों के बारे में पूछा तो बच्चे ने अपना नाम पारस और पिता का नाम कमल बताया। उसके बताए गए घर के पते पर महिलाओं ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया।
बच्चे के पिता कमल ने बताया कि सुबह घर के लोग सोए हुए थे, बच्चे की दादी व मां घर का काम कर रही थी और बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। गौरतलब है कि दो महीने पहले भी इसी तरह एक बच्चे का अपहरण हुआ था। मामले की जानकारी लगते ही बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।