फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two man kidnap the child outside the house

घर के बाहर खेल रहे मासूम को उठा ले गए बदमाश, फिर हुआ ये

Mon, 20 Nov 2017 05:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 20 Nov 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
two man kidnap the child outside the house
डेमो पिक
बहरोड़ में सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक बच्चे का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं अपहरणकर्ता कुछ ही दूरी पर बच्चे को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलवर के बहरोड़ स्थित कबाड़ी वाली गली में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को दो अज्ञात बदमाश अपहरण कर ले गए। जब बच्चा चिल्लाने लगा तो दोनों बदमाश बच्चे को एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने बच्चे से परिजनों के बारे में पूछा तो बच्चे ने अपना नाम पारस और पिता का नाम कमल बताया। उसके बताए गए घर के पते पर महिलाओं ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया।


बच्चे के पिता कमल ने बताया कि सुबह घर के लोग सोए हुए थे, बच्चे की दादी व मां घर का काम कर रही थी और बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। गौरतलब है कि दो महीने पहले भी इसी तरह एक बच्चे का अपहरण हुआ था। मामले की जानकारी लगते ही बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed