फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two groups fight in Jagaran, firing in Bhandara

रात्रि जागरण में दो गुटों में झगड़ा, भंडारे में फायरिंग 

Sun, 13 Aug 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 13 Aug 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
two groups fight in Jagaran, firing in Bhandara
फायरिंग में दो जने गोली लगने से गंभीर - फोटो : Demo pic
रात्रि जागरण के दौरान दो गुटों में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। जिसमें हुई फायरिंग में दो जने गोली लगने से गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


वारदात राजस्थान के झुंझनूं जिले में खेतड़ी थाना इलाके के डेरावाला गांव में हुई। जहां बीती देर रात को एक मंदिर में जागरण चल रहा था। इसी दौरान दो पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई। एकबारगी वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर मामला शांत करवा दिया था, लेकिन फिर से विवाद बढ़कर झगड़े में तब्दील हो गया। 


इसके बाद रविवार सुबह भंडारे का आयोजन था। इस दौरान गाड़ियों में सवार होकर कुछ युवक आए और वहां मौजूद लोगों से मारपीट शुरु कर दी। इस बीच कुछ उत्पातियों ने फायरिंग भी कर दी। इसमें पिंटू मीणा के पैर व इन्द्रजीत के पेट में गोली लग गई। वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें तत्काल नीमकाथाना के चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed