{"_id":"598e82c84f1c1b05128b4810","slug":"two-deaths-in-two-accidents","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों ने ली दो की जान, कइयों को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हादसों ने ली दो की जान, कइयों को पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हादसों ने शनिवार सुबह दो जान लील ली, वहीं दस लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। अस्पताल पहुंचने वालों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला डीडवाना का है। डीडवाना में शनिवार की सुबह हादसों के नाम रही । इसमें निमोद गांव में बाबा की ढाणी के पास मेगा हाईवे पर अल सुबह एक दूध से भरी पिकअप व बोलेरो में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें दूध डेरी वाली पिक अप के चालक की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कुचामन में मौलासर के अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से चार गम्भीर घायलों को जयपुर रैफर किया गया है।
घटना मौलासर थेन के निमोद गांव की है जहां घटना के 1 घंटे बाद भी 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, तो लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। घटना की जानकारी के बाद मौलासर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मेगा हाईवे पर पड़े दोनों वाहनों को साइड में करवाया थानाधिकारी संभू सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे ।

ट्रेन के नीचे आया अधेड़
dead body
इसी तरह डीडवाना रेलवे स्टेशन पर जोधपुर से हिसार जा रही पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जैसे ही ट्रेन डीडवाना रेलवे स्टेशन पहुंची उतरने की जल्दी में मृतक व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डीडवाना निवासी सत्यनारायण छगानी के रूप में हुई है, जो जोधपुर से डीडवाना आया था। मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही डीडवाना रेलवेस्टेशन पहुंच गए, घटना के बाद ट्रेन आधे घंटे डीडवाना रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही, रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस के आने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया ।