फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Twelve lakhs of hawala caught in Jammu Express

जम्मूतवी एक्सप्रेस में पकड़े हवाला के सवा 12 लाख

Sun, 23 Apr 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
Twelve lakhs of hawala caught in Jammu Express
जब्त रुपए और पकड़ा गया आरोपित - फोटो : amar ujala
अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री से हवाला के सवा 12 लाख की नकदी बरामद की है। ये यात्री जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। 
विज्ञापन


जीआरपी थानाधिकारी सम्पतराज ने बताया कि प्लेटफाॅर्म—1 पर गश्त के दौरान जवानों को जम्मूतवी एक्सप्रेस के एक यात्री पर संदेह हुआ। वह पुलिस को देखकर इधर—उधर भागने लगा। जब उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से दो हजार, पांच सौ और सौ के 12 लाख 25 हजार रुपए बरामद हुए। 
विज्ञापन


इतनी बड़ी रकम साथ होने के बारे में पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दे सका। इस पर नगदी को जब्त करके आरोपित जालंधर निवासी यशपाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी भेजी गई है। पुलिस के अनुसार ये राशि हवाला की हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed