{"_id":"59d389114f1c1b65548b583a","slug":"tutor-teacher-did-a-rape-of-innocent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'ट्यूशन टीचर' पर हवस हुई हावी, मासूम को बना डाला शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'ट्यूशन टीचर' पर हवस हुई हावी, मासूम को बना डाला शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 03 Oct 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम ट्यूशन जाने से कतराने लगी, परिजनों ने पूछा तो उनके होश उड़ गए। नौ साल की मासूम ने बताया कि टीचर उसके साथ गंदा काम करता है।
गुरू-शिष्या के रिश्ते के तार-तार करने वाला यह मामला राजस्थान के जैसलमेर में सामने आया है। यहां एक बालिका के परिजनों ने ट्यूशन टीचर पर बालिका के साथ ज्यादती का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां नोख थाना इलाके में एक शिक्षक जितेंद्र कुमार के खिलाफ बालिका के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि बालिका को जितेंद्र कुमार ट्यूशन पढ़ाता था, इस दौरान वह उसके साथ ज्यादती करता था।

rape
परिजनों के अनुसार पिछले दो दिनों से मासूम बालिका ट्यूशन जाने से कतराने लगी। परिजनों ने जब ट्यू्शन जाने से इंकार करने का कारण जानना चाहा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने कभी ऐसा नहीं सोचा कि बालिका के भविष्य को सुधारने के लिए जिस शिक्षक के पास भेजा जा रहा है वही शिक्षक मासूम के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा।
पुलिस ने मासूम बालिका को मेडिकल के लिए पोकरण भेजा है। वहीं मामला दर्ज करने के साथ ही नोख पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं आरोपी शिक्षक को सूचना मिलते ही वह फरार हो गया है पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।