फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Truck break fail at delhi road jaipur, a police constable injured

ट्रक के ब्रेक फेल, नाकाबंदी कर रहा कांस्टेबल घायल

Thu, 22 Jun 2017 03:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 22 Jun 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
Truck break fail at delhi road jaipur,  a police constable injured
सड़क दुर्घटना - फोटो : Demo pic
शहर में देर रात की नाकाबंदी इन दिनों पुलिसकर्मियों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। पिछले दिनों हुए हादसों के बाद बुधवार देर रात को फिर से जयपुर— दिल्ली बाईपास रोड पर गलतागेट थाना इलाके में एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। जिससे नाकाबंदी पर मौजूद एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गलतागेट थाने में तैनात ड्राइवर कांस्टेबल रामकुमार अपने साथी हैड कांस्टेबल नानूराम, कांस्टेबल फजरु खां के साथ पीसीआर वेन पर ड्यूटी कर रहा था। वे लोग गलतागेट चौराहे के पास नाकाबंदी में मौजूद थे। तभी देर रात करीब डेढ़ बजे ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से ट्रक को आते देखकर कांस्टेबल रामकुमार ने ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक फेल होने से ट्रक रुका नहीं। ट्रक ने नाकाबंदी पर लगे एक लोहे की बेरिकेडिंग को टक्कर मार दी। जिससे कांस्टेबल रामकुमार के सिर में चोट आईं है और उसका हाथ भी फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन


ये देख वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी बचाव के लिए दौड़े। उन्होंने पुलिस थाने में सूचना देकर घायल कांस्टेबल रामकुमार को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, ट्रक को जब्त कर चालक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक ट्रक ड्राइवर बाबूलाल ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक में बड़ोदरा, गुजरात से परचूनी का सामान भरकर जमवारामगढ़ जा रहा था। तभी टीपी नगर से दिल्ली बाईपास रोड पर आते वक्त ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। गौरतलब है कि इसके पहले भी नाकाबंदी के दौरान शहर में दो पुलिसकर्मियों की भारी वाहन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। जबकि होमगार्ड के अलावा पांच—छह पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed