फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three-year-old robbery opens

तीन साल पुरानी डकैती का राज खुला, 'डॉन' अभी फरार

Thu, 21 Sep 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 21 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old robbery opens
तीन साल पहले बैंक में हुई डकैती का मामला आज सुबह जाकर खुला। मामले में तीन में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


अजमेर के केकड़ी थाना पुलिस ने सहकारी बैंक समिति में साढ़े तीन साल पुराने डकैती के मामले का गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर फिलहाल बापर्दा रखा है। वहीं उसके दो साथियों की भी तलाश शुरू कर दी है।

केकड़ी थानाधिकारी हरिराम कुमावत ने बताया कि कादेड़ा स्थित लक्ष्मीनाथ ग्राम सहकारी समिति में मार्च 2014 में चाकू की नोंक पर चौकीदार बाबू खां को बंधक बनाकर डकैती की वारदात अंजाम दी गई थी। डकैत बैंक की तिजोरी को दीवार से उखाड़कर 1 लाख 80 हजार रुपए उड़ाए थे। इस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


कुमावत ने बताया कि गत दिनों उन्हें डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर आज टोडारायसिंह निवासी साजिद को गिरफ्तार किया गया है। साजिद ने वारदात अंजाम देना कबूला है वहीं उसने यह भी कबूला कि उसके साथ वारदात के समय आरिफ खां उर्फ पोलू और आरिफ खां उर्फ डॉन भी थे। इन तीनों ने कई वारदात अंजाम दी है। पुलिस ने साजिद को फिलहाल बापर्दा रखा है वहीं उसके दो अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed