फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three students removed from the hostel

सहेली के लिए दवा मांगी तो हॉस्टल की छात्राओं को मिली ऐसी सजा

Sun, 09 Jul 2017 03:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Three students removed from the hostel
Demo Pic - फोटो : demo
पाली में तीन मासूमों का अपनी सहेली के लिए दवा मांगने छात्रावास प्रबंधन को इतना नागवार गुजरा की तीनों नाबालिगों को बेदखल कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला तब सामने आया जब बच्चियां करीब चार किमी भटकने के बाद टोल प्लाजा पहुंची। मासूम बच्चियों को भटकते हुए देख जब टोल कर्मियों ने पूछताछ की तो मामला सामने आया। टोल कर्मियों ने पुलिस को बुलाया मामले की जानकारी की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाली जिले के रायपुर मारवाड़ में कस्तूबा गांधी बालिका छात्रावास स्थित है। यहां रहने वाली तीन मासूमों ने अपनी सहेली की तबीयत खराब होने की बात कहकर छात्रावास में मौजूद एक शिक्षिका को दवा देने के लिए कहा। शिक्षिका को ये बात नागवार गुजरी, उसने पहले तो छात्राओं को जमकर लताड़ लगाई, उसके बाद पिटाई भी कर दी। बाद में संजू, मंजू और सरोज नाम की इन छात्राओं को छात्रावास से रवानगी दे दी गई। यहां से पैदल पैदल चलते हुए छात्राएं रात करीब दस बजे टोल प्लाजा के पास जाकर छिप गई। वहां गार्ड ने उन्हें देखा और जानकारी ली।
विज्ञापन


बच्चियों को समझा बुझाकर पहले टोल के ऑफिस में बिठाया गया और फिर पुलिस को जानकारी दे दी गई। छात्राओं ने पुलिस के समक्ष छात्रावास प्रबंधन पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। इनमें भरपेट खाना न देने, मारपीट करने समेत अन्य आरोप शामिल है। पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed