{"_id":"5a43aced4f1c1b4c528bbf28","slug":"three-man-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआं खोदने उतरे थे तीन लोग, जमीन के अंदर मिली मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुआं खोदने उतरे थे तीन लोग, जमीन के अंदर मिली मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
बचाव कार्य में लगे श्रमिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर जिले के केकड़ी उपखण्ड के कादेड़ा गांव में आज एक हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। यहां कुआं खुदाई का कार्य चल रहा था। अचानक मिट्टी ढहने से तीन श्रमिक इसमें दब गए और उनकी मौत हो गई। मरने वालों में दो चचेरे भाई थे। तीनों की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई।
केकड़ी थानाधिकारी नेमीचंद चौधरी ने बताया कि कादेड़ा गांव निवासी देवकिशन कुमावत के कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। जिसमें काम कर रहे सोमलपुर निवासी इमरान, उसका चचेरा भाई इब्राहिम और मसूदा निवासी रणजीत रावत दब गए। सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज मीणा व पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा। करीब ढाई घंटे के रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद अस्पताल की मोर्चरी में तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
एसडीएम नीरज मीणा ने मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन भी दिया।