{"_id":"5936bc984f1c1b831c9c89fc","slug":"three-invigilator-arrest-taking-bribe-of-14-thousand-by-acb-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 हजार की रिश्वत लेते तीन घूसखोर इन्विजिलेटर एसीबी के हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 हजार की रिश्वत लेते तीन घूसखोर इन्विजिलेटर एसीबी के हत्थे चढ़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सीकर जिले में कार्रवाई करते हुए तीन घूसखोर शिक्षकों को 14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। घूसखोर आरोपियों ने यह रिश्वत सीकर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के ट्रेनिंग सेंटर में छात्रों को एसेसमेंट टेस्ट में पास करने की एवज में मांगी थी। आरोपियों से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि नवलगढ़ रोड फस्ट रैंक कोचिंग संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का ट्रेनिग सेंटर है। उसके इन दिनों एसेसमेंट (प्रेक्टिकल एग्जाम) चल रहे है। सरकार ने इसके लिए लिए एस्पायरिंग माइंड कंपनी को अधिकृत कर रखा है। सोमवार को कंपनी की ओर से आरोपी पवन शर्मा, संदीप शर्मा, और ललित कुमार (वाहन चालक) एसेसमेंट के लिए आए थे। उन्होंने कोचिंग संचालक से चार लोगों की टीम के लिए प्रति छात्र 4 हजार रूपए के हिसाब से चार-चार हजार रूपए की मांग की। सेंटर पर 43 छात्र पंजीकृत थे। इस सौदा 14 हजार में तय हो गया।
इस पर कोचिंग संचालक बाबूलाल रेवाड़ ने एसीबी में शिकायत दे दी। जैसे ही संचालक ने शाम को 14 हजार रूपए एसेसर को दिए। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी की टीम ने तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तीनों को बुधवार को एसीबी कोर्ट जयपुर में पेश किया जाएगा।