फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three invigilator arrest taking bribe of 14 thousand by ACB in sikar

14 हजार की रिश्वत लेते तीन घूसखोर इन्विजिलेटर एसीबी के हत्थे चढ़े

Tue, 06 Jun 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 06 Jun 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
Three invigilator arrest taking bribe of 14 thousand by ACB in sikar
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सीकर जिले में कार्रवाई करते हुए तीन घूसखोर शिक्षकों को 14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। घूसखोर आरोपियों ने यह रिश्वत सीकर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के ट्रेनिंग सेंटर में छात्रों को एसेसमेंट टेस्ट में पास करने की एवज में मांगी थी। आरोपियों से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि नवलगढ़ रोड फस्ट रैंक कोचिंग संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का ट्रेनिग सेंटर है। उसके इन दिनों एसेसमेंट (प्रेक्टिकल एग्जाम) चल रहे है। सरकार ने इसके लिए लिए एस्पायरिंग माइंड कंपनी को अधिकृत कर रखा है। सोमवार को कंपनी की ओर से आरोपी पवन शर्मा, संदीप शर्मा, और ललित कुमार (वाहन चालक) एसेसमेंट के लिए आए थे। उन्होंने कोचिंग संचालक से चार लोगों की टीम के लिए प्रति छात्र 4 हजार रूपए के हिसाब से चार-चार हजार रूपए की मांग की। सेंटर पर 43 छात्र पंजीकृत थे। इस सौदा 14 हजार में तय हो गया।
विज्ञापन


इस पर कोचिंग संचालक बाबूलाल रेवाड़ ने एसीबी में शिकायत दे दी। जैसे ही संचालक ने शाम को 14 हजार रूपए एसेसर को दिए। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी की टीम ने तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तीनों को बुधवार को एसीबी कोर्ट जयपुर में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed