फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three accused gets bail for shelter Gangster Anandpal

गैंगस्टर आनंदपाल के पनाहगारों को मिली जमानत

Wed, 12 Jul 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 12 Jul 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
Three accused gets bail for shelter Gangster Anandpal
Court - फोटो : Demo pic
गैंगस्टर आनंदपाल को शरण देने के मामले में गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों को आज कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।  
विज्ञापन


पुलिस ने आनंदपाल एनकाउंटर के बाद उसे शरण देने वाले मालासर गांव के श्रवणसिंह राजपूत, अजीत सिंह, जगत सिंह और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन महिलाओं को तीन जुलाई को रतनगढ़ एडीजे कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया था। 

इसके बाद आज अन्य तीनों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने श्रवण सिंह समेत तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। उन्हें 25-25 हजार रुपए के जमानती मुचलकों पर छोड़ा गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 जून को एसओजी पुलिस ने गैंगस्टर आनंदपाल के दो भाई विक्की और गट्टू को सिरसा, हरियाणा से पकड़ा था। तब पूछताछ में उन्होंने चुरू जिले के मालासर के एक गांव में रहने वाले श्रवण सिंह राजपूत के मकान में आनंदपाल के छिपे होने की जानकारी दी थी। तब 24 जून की रात को पुलिस ने श्रवण सिंह के मकान पर दबिश देकर आनंदपाल का एनकाउंटर कर मार गिराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed