{"_id":"594a78324f1c1bb7528b4612","slug":"three-accused-are-arrested-in-bassi-jaipur-attempt-to-money-in-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में बस्सी थाना इलाके के मोहनपुरा में 17 जून को विजया बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मदन शर्मा उम्र 18 साल निवासी श्रीराम की ढाणी नादोलाई फाटक के पास, बस्सी, दूसरा आरोपी सोनू धानका उम्र 19 साल तथा आरोपी भारत कुमार धानका उम्र 24 साल है। ये दोनों धानकों का मोहल्ला, गांव मोहनपुरा, बस्सी में रहते है।
17 जून को देर रात करीब 12:30 बजे तीनों युवकों ने विजया बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। इसके बाद एटीएम के शटर का ताला तोड़ एटीएम बूथ में घुस गए और रुपए निकालने का प्रयास किया। इनकी यह वारदात और हुलिया एटीएम में लगे हिडन कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इन बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहना था। इससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
वारदात के बाद एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बस्सी थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने वीडियो फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरु की। तब मुखबिर और स्थानीय लोगों से पूछताछ में तीनों आरोपियों का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने आरोपियों को दुधली मोड़, जयपुर से संदिग्ध हालत में घूमते देखकर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी मदन शर्मा, सोनू धानका व भारत कुमार ने मोहनपुरा में एटीएम का ताला तोड़ने की वारदात को कबूल किया। उनके कब्जे से एटीएम का ताला तोड़ने में काम में लिए औजार एवं वारदात के वक्त पहना गया नकाब बरामद कर लिया है।