{"_id":"5a019fbb4f1c1b6f548bb98e","slug":"this-gang-targets-two-wheeler-vehicles-on-public-and-sunny-roads","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीड़भाड़ और सूनी, दोनों ही जगह यह गैंग बनाती है अपना निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़भाड़ और सूनी, दोनों ही जगह यह गैंग बनाती है अपना निशाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Nov 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
दो वाहन चोर गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंग के सदस्य सार्वजनिक और सूनी जगहों पर रैकी करते है और फिर मौका पाकर वहां खड़े दुपहिया वाहन के चुरा ले जाते है। गैंग में शामिल दो आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के वाहन भी जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई की है राजस्थान में अलवर जिले की नीमराणा थाना पुलिस ने। थाना प्रभारी हितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी पूरण उर्फ पवन मीणा निवासी झिझारपुर थाना हरसौरा अलवर और दूसरा आरोपी दिनेश मीणा निवासी हटुण्डी थाना मुण्डावर, अलवर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। जिसका नाम करण मेघवाल है। वह जीवनसिंहपुरा, हरसोरा का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों के पास चोरी की बाइक मिली है। जिसे जब्त कर लिया है।
एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि आम रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो-तीन संदिग्ध युवकों के हुलिए सामने आए। एक फुटेज में 31 अक्टूबर को नीमराणा में वनविभाग की चौकी से एक मोटरसाईकिल चुराने की जानकारी मिली। मुखबिर से सूचना मिली कि वह मोटरसाईकिल झिझारपुर गांव के रहने वाले आरोपी पूरण, दिनेश मीणा, करण के पास देखी गई है।

मास्टर चाबी से बाइक का लॉक तोड़कर चुराते है
बाइक चोरी
- फोटो : SELF
थानाप्रभारी हितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने झिझारपुर गांव में पूरण के मकान के पीछे कड़बी के पूंज के पास एक मोटरसाईकिल खड़ी देखी। वहीं, तीन युवक नजर आए। वे पुलिस को देखकर भागने लगे। तभी पुलिस ने दो आरोपियों को धरदबोचा। इनमें एक भाग निकला।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंग में शामिल एक आरोपी सूनी सड़कों पर या फैक्ट्रीयांं, बैंक,बाजार, कॉलेज व मॉल्स जैसी जगहों पर काफी देर से खड़े वाहन की रैकी करते है। इसके बाद अपने साथी को सूचना देकर वहां बुलाते है। फिर मास्टर चाबी से बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुराकर भाग निकलते है। गैंग ने अलवर में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर बाइक व कार चोरी तथा लूट की वारदातें करना बताया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।