फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   thieves who entered the bank, returned empty handed

शीशा तोड़कर बैंक में घुस गए चोर और...

Sat, 15 Jul 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
thieves who entered the bank, returned empty handed
बैंक के बाहर पुलिस वैन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बैंक की खिड़की का शीशा तोड़ कर आधी रात चोर अंदर घुस गए। काफी देर तक उन्होंने वहां इधर—उधर खंगाला, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। 

बैंक में चोरी के प्रयास की यह वारदात अलवर के कोतवाली थाना इलाके के स्वामी दयानंद मार्ग स्थित आंध्रा बैंक में बीती रात को हुई। अज्ञात चोर शीशा तोड़कर बैंक में घुस गए और वहां नकदी तलाशी, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। थोड़ी देर बाद वे बैरंग लोट गए। 

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में नाइट विजन मोड नहीं होने से चोरों के हुलिए के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।

बैंक मैनेजर ने जताई ये आशंका

thieves who entered the bank, returned empty handed
डेमो - फोटो : demo pic
शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन सहित सीओ सिटी जयसिंह नाथावत भी बैंक पहुंचे।

सीओ सिटी जयसिंह नाथावत ने कहा कि बैंक में किसी तरह की राशि गायब होने की कोई जानकारी नहीं मिली। दूसरी तरफ बैंक मैनेजर ने दस्तावेज गायब होने की आशंका जताई है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। यह बैंक पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर बी डी गुप्ता के मकान में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed