{"_id":"597c5f2e4f1c1bb7118b4606","slug":"thieves-cheated-the-woman-in-the-name-of-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वे बोले, पीएम बना रहे हैं लखपति और ले उड़े सोने की चूड़ियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वे बोले, पीएम बना रहे हैं लखपति और ले उड़े सोने की चूड़ियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
FRAUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी करने वाले नित नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। नए नए तरीकों से महिलाओं को ठगी का शिकार बना रहे हैं। और तो और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी ठगी के लिए इस्तेमाल करने में डर नहीं रहे हैं।
कुछ इसी तरह का मामला अलवर में सामने आया है। अलवर के कोतवाली थाना अंतर्गत स्कीम नंबर 2 स्थित बैंक अॉफ बड़ोदा के समीप एक सेवानिवृत्त महिला से अज्ञात बाइक सवार दो युवक लॉटरी निकालने के नाम पर ठगी कर सोने की चुड़ियां लेकर रफूचक्कर हो गए।
जानकारी के मुताबिक स्कीम नम्बर दो की निवासी 72 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षिका आज सुबह अपनी एफडी के रिन्युअल के लिए बड़ौदा बैंक जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने महिला के पास आकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई स्कीम आई है, जिसमें लॉटरी के द्वारा तुरंत लखपति बन जाओगे।

एक लाख रुपए की लॉटरी निकालने का का झांसा दिया यूं...
डेमो
- फोटो : demo pic
इसके बाद आरोपी युवक का एक और साथी भी वहां पंहुच गया। उसने महिला को एक लाख रुपए लॉटरी में निकलने का झांसा दिया, लेकिन उससे पहले सोने की चूड़ियां निकालकर हटाने की बात कही।
महिला ने अपनी सोने की चुड़ियां निकालकर युवकों को दे दी, इसी दौरान महिला की आंखों में धूल झोंककर दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी जयसिंह नाथावत ने महिला के बयान के आधार पर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।