फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   theft of lakh in behror

वाह रे चोर! आंखों से सुरमा चुरा ले गए

Fri, 14 Jul 2017 01:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
theft of lakh in behror
खुला पड़ा बक्सा - फोटो : amar ujala
चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब उन्हें घरवालों का डर भी नहीं रह गया। चोरों ने महिला के सिर के नीचे लगे तकिये के नीचे से चाबी निकाली और लाखों के माल पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन


मामला अलवर जिले के बहरोड़ से जुड़ा हुआ है। यहां बीत रात डिफेंस कॉलोनी में चोरों ने दो जगह वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां शहीद धर्मेंद्र की वीरांगना संतोष देवी के मकान में घुसे। जहां बच्चों के साथ छत पर सो रही संतोष के तकिये के नीचे रखी चाबी को निकालकर कमरा खोला। इसके बाद बक्से में रखे करीब 40,000 नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं, दूसरी वारदात पड़ौस में रहने वाले विजय सिंह के मकान में हुई। यहां चोर खिड़की उखाड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे 30,000 नगद तथा सोने—चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। दोनों मकानों में करीब 6 लाख रुपए की चोरी बताई जा रही है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed