फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   the woman complain to sp

महिला को फंसाकर कराया तलाक, फिर किया ये

Mon, 31 Jul 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
the woman complain to sp
पहले उसने विवाहिता को अपने जाल में फंसाया और उसका तलाक करवा दिया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़ित महिला ने उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने उसे बेघर कर दिया।
विज्ञापन


यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है राजस्थान के अजमेर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में। दरअसल, पीड़िता जयपुर की रहने वाली है और छह साल पहले उसका विवाह यहां आदर्श नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से हुआ। इसी दौरान उसके ससुराल में आने वाले अजय शर्मा ने उसे अपने जाल में फांस लिया और उसके पति से तलाक करवा दिया। इसके बाद दो साल तक अजय उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस पर पीड़ित महिला ने जब अजय पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो उसने उसे बेघर कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ऐसे में परेशान होकर पीड़ित महिला आदर्श नगर थाने में पहुंची, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब महिला की स्थिति के बारे में कांग्रेसी नेता सबा खान को पता लगा तो उन्होंने एसपी राजेन्द्र सिंह से उसकी मुलाकात करवाई। यहां पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती सुनाई। एसपी ने मामले में प्रभावी कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed