{"_id":"597f20994f1c1b9c348b4686","slug":"the-woman-complain-to-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को फंसाकर कराया तलाक, फिर किया ये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को फंसाकर कराया तलाक, फिर किया ये
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले उसने विवाहिता को अपने जाल में फंसाया और उसका तलाक करवा दिया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़ित महिला ने उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने उसे बेघर कर दिया।
यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है राजस्थान के अजमेर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में। दरअसल, पीड़िता जयपुर की रहने वाली है और छह साल पहले उसका विवाह यहां आदर्श नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से हुआ। इसी दौरान उसके ससुराल में आने वाले अजय शर्मा ने उसे अपने जाल में फांस लिया और उसके पति से तलाक करवा दिया। इसके बाद दो साल तक अजय उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस पर पीड़ित महिला ने जब अजय पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो उसने उसे बेघर कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
ऐसे में परेशान होकर पीड़ित महिला आदर्श नगर थाने में पहुंची, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब महिला की स्थिति के बारे में कांग्रेसी नेता सबा खान को पता लगा तो उन्होंने एसपी राजेन्द्र सिंह से उसकी मुलाकात करवाई। यहां पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती सुनाई। एसपी ने मामले में प्रभावी कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है।