फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The girl student wrote- I had gone astray Dad, killing him and committed sucide

छात्रा ने लिखा, मैं भटक गई थी पापा, उसे जान से मार देना

Thu, 14 Sep 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 14 Sep 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
The girl student wrote- I had gone astray Dad, killing him and committed sucide
साहिल वर्मा - फोटो : Amar Ujala
बीस साल की उम्र में शहर में पढ़ लिखकर अपने परेंट्स के सपने पूरे करने आई एक छात्रा ने अपने ही परिचित एक युवक से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया कि किसी को विश्वास नहीं हुआ। किराए के कमरे में छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट लिखा।
विज्ञापन


नोट में उसने अपने मम्मी-पापा से इस कदम को उठाने के लिए माफी मांगते हुए जिक्र किया कि मेरी मौत की वजह साहिल वर्मा है। उसने हमारे साथ बहुत बुरा किया है। उसे जान से मार देना। उसकी बेटी के साथ भी ऐसा ही करना। कल हुई इस घटना के बाद जयपुर की मानसरोवर थाना पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी युवक साहिल वर्मा को आज गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वह जयपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है और मूल रुप से सीकर जिले में कांवट तहसील में एक गांव का रहने वाला है। मृतका छात्रा हंसा सैनी (20) भी यहीं की रहने वाली थी। हंसा मानसरोवर के प्रेम नगर द्वितीय में किराए पर रहकर प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में छात्रा ने किया यह खुलासा

The girl student wrote- I had gone astray Dad, killing him and committed sucide
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
मकान मालिक की सूचना मिलने पर मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना में शव के समीप एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस के मुताबिक हंसा ने नोट में लिखा कि पापा मैं आपसे हमेशा बहुत प्यार किया है। लेकिन आज मैं जी नहीं पा रही हूं।

मैं भटक गई थी पापा। लाख कोशिशों के बावजूद मैं अपने सपने की ओर नहीं लौट पाई। आपका एक वादा भी पूरा नहीं किया। मेरा भाई आपका सपना पूरा करेगा। अब आप लोगों को छोड़कर बहुत दूर जा रही हूं। अब आप एक काम करना। यदि आगे किसी को भी पढ़ाई करने भेजो तो आप दोनों में से एक साथ जरुर जाना।

मैं जिंदगी से हार गई। इस हार का बदला मेरा भाई लेगा। साहिल की बेटी के साथ भी ऐसा ही करना। मेरी मौत का कारण साहिल वर्मा है। उसने हमारे साथ बहुत बुरा किया है। उसे जान से मार देना। मैं मेरी जिंदगी से बहुत नफरत करती हूं। यह लिखकर हंसा ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed