{"_id":"593fa1081126f4c80b8b5413","slug":"the-couple-leapt-into-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी कलह के कारण दंपती ने लगाई कुएं में छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी कलह के कारण दंपती ने लगाई कुएं में छलांग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के एमआईए थाना इलाके में मंगलवार को पति—पत्नी कुएं में कूद गए। इसका कारण दोनों में आपसी कलह बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों को परिजनों ने कुएं से बाहर निकालकर बचा लिया। अब दंपती का सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, एमआईए थाना इलाके के गांव देसूला निवासी राजेश कुमार का विवाह 10 साल पहले स्थानीय सुनीता के साथ हुआ था। मंगलवार को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद राजेश ने कुएं में कूदकर जान देने की धमकी दी। इसी दौरान राजेश की पत्नी सुनीता कुएं पर आई और कुएं में कूद गई। इसके बाद राजेश भी कुएं में कूद गया। जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली उन्होंने तुरंत दोनों को कुएं से बाहर निकाला और सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।
राजेश का कहना है कि पत्नी के पीहर पक्ष वाले लोग उसे ताना मारते हैं कि वह अपनी पत्नी से मजदूरी करवाता है जिससे आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार घायल दंपती के तीन बच्चे हैं।