{"_id":"59e08e334f1c1bcc538b731b","slug":"ten-years-old-girl-kidnapped-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान मां की मौत, 10 साल की बेटी का अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान मां की मौत, 10 साल की बेटी का अपहरण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 13 Oct 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति के साथ जाते हुए बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में प्रसव के दौरान मां की मौत हो गई। उसी दौरान वहां मौजूद उसकी 10 साल की बच्ची का अपहरण हो गया।
मामला राजस्थान के कोटा शहर का है। यहां जेके लोन अस्पताल में आज सुबह 10 साल की बच्ची का अपहरण हो गया। बच्ची के अपहरण की सूचना से अस्पताल में हड़कम्प मच गया। यह बच्ची अस्पताल में अपनी मां के साथ थी। इसकी मां ने कुछ देर प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया था। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस सूचना दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल की सीसी कैमरे की तस्वीरें खंगाली तो उसमें एक शख्स बच्ची को अपने साथ ले जाते दिखा।
दरअसल, फूटपाथ पर रहने वाली एक महिला की अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। महिला के साथ उसकी 5 साल और 10 साल की दो बेटियां भी थी। मां की मौत के बाद बच्चियों को अकेला देखकर एक शख्स 10 साल की बच्ची को अपने साथ ले गया। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची को ले जाने वाला शख्स परिचित ही लग रहा है।