{"_id":"5911cf844f1c1b0a13851c04","slug":"tanker-filled-with-petrol-hit-by-trailer-on-highway-stirring-leakage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर से टकराया पेट्रोल भरा टैंकर, लीकेज से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेलर से टकराया पेट्रोल भरा टैंकर, लीकेज से हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 May 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर—दिल्ली एक्सप्रेस हाइवे पर मुरलीपुरा इलाके में होटल हर्ष के सामने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पेट्रोल से भरा टैंकर नजदीक चल रहे एक ट्रेलर से टकरा गया। जिससे टैंकर में लीकेज होने से पेट्रोल का रिसाव शुरु हो गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। टैंकर दिल्ली की तरफ जा रहा था।
सूचना मिलने पर पहुंची मुरलीपुरा थाना पुलिस ने यातायात बंद करवाया और लीकेज में कपड़ा ठूंसकर तेल का रिसाव को रोका। तब तक दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई। जो तेज गर्मी की वजह से बड़ा हादसा होने से रोकने के लिए टैंकर पर पानी डालते रहे।
फायर आॅफिसर जलज घसिया ने बताया कि लीकेज ग्रस्त टैंकर को खाली करवाने में करीब तीन घंटे का वक्त लगा। तब तक दिल्ली जाने वाली दोनों लेन को बंद रखा। वहीं घटनास्थल के आस—पास दोनों तरफ की दुकानों को बंद करवा दिया।