{"_id":"595cf9874f1c1b4e178b4915","slug":"tamil-language-interrupted-in-interrogation-with-harun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमिल भाषा बनी हारून से पूछताछ में बाधा, एटीएस ने दुभाषिया बुलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमिल भाषा बनी हारून से पूछताछ में बाधा, एटीएस ने दुभाषिया बुलाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
isis
- फोटो : Demo pic
आईएसआईएस को फंडिंग मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों से संबंधों को लेकर जयपुर बुलाए गए हारून से राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा आतंकवाद निरोधक दस्ते के अधिकारी पूछताछ नहीं कर सके।
हारून चेन्नई का रहने वाला है और तामिल भाषा उससे पूछताछ में बाधक बनी। दरअसल यहां तामिल किसी को नहीं आती है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि हारुन की भाषा तमिल होने से पूछताछ में समस्या आ रही थी। इसके लिए आज तमिल भाषा के जानकार एक्सपर्ट को बुलाया गया। अब दुभाषिए की मदद से एटीएस हारून से उन अहम बिंदुओं पर पूछताछ करेगी।
सूत्रों ने बताया कि आईएसआईएस को फंडिग मामले में सीकर राजस्थान से गत नवंबर माह में जमील अहमद को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एटीएस ने फरवरी माह में तमिलनाडु निवासी इकबाल उर्फ ट्रैवल हक को चीन के वेस्टन यूनियन और हवाला के जरिए भारत से दुबई धन भेजने के मामले में गिरफ्तार किया था।

Trending Videos
पूछताछ में चेन्नई निवासी हारून रशीद का नाम सामने आया
ISIS
- फोटो : File Photo
इनसे हुई पूछताछ में चेन्नई निवासी हारून रशीद का नाम सामने आया था। वह मोबाइल फोन की दुकान के अलावा मनी लांड्रिंग का काम भी करता है।
इस पर एटीएस की टीम को करीब चेन्नई भेजा गया। वहां एटीएस टीम ने हारुन को तलाश कर उसे पूछताछ के लिए सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत नोटिस दिया था। इसके बाद एटीएस टीम पूछताछ के लिए हारुन रशीद को कल जयपुर लेकर पहुंची। हारून के साथ उसका भाई भी आया है।