फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Take steps 21 steps away to remove the wrath of Goddess and take away jewels

देवी का प्रकोप: 21 कदम चलवाया और फिर ये हुआ...

Wed, 10 May 2017 02:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 10 May 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
Take steps 21 steps away to remove the wrath of Goddess and take away jewels
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में अज्ञात दो बदमाशों ने देवी का प्रकोप दूर करने का झांसा देकर एक महिला से जेवर हड़प लिए।  ठगी की शिकार महिला के पति ने बदमाशों के खिलाफ बजाज नगर थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ठगी की वारदात मुक्तानंद नगर, बजाज नगर निवासी रमेश दियलानी की पत्नी ज्योति के साथ हुई। वह चार मई को सुबह करीब नौ बजे कॉलोनी में एक मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। तभी सूनसान जगह पर दो युवकों ने ज्योति को रुकवाया। खुद को देवी का उपासक बताते हुए कहा कि आपके घर में देवी माता का प्रकोप है। इसे दूर करने से आपके घर में समृद्धि होगी।
विज्ञापन


बदमाशों ने पीड़िता महिला को बातों से सम्मोहित कर लिया। जिससे वह उनके झांसे में आ गई। तब बदमाशों ने ज्योति देवी से कहा कि आप अपने जेवर उतारकर एक बैग में रख लें और देवी माता का ध्यान कर 21 कदम आगे चलें तथा पीछे मुड़कर नहीं देखें। तब पीड़िता ने हाथों में पहने सोने के कंगन व अंगूठी उतारकर एक कपड़े में रख दी।  21 कदम चलने को रवाना हुई। जब वह आगे जाकर रूकी और फिर पीछे मुड़कर देखा तो दोनों बदमाश नजर नहीं आए। वे जेवर लेकर गायब हो चुके थे। इस पर परिजनों को बताया और फिर अब थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed