फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tahsildar took two thousand rupees of bribe, arrest

दो हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार 

Fri, 07 Jul 2017 04:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 07 Jul 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
Tahsildar took two thousand rupees of bribe, arrest
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक कार्रवाई करते हुए प्रदेश में पदस्थापित एक तहसीलदार को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीबी के महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रभुलाल जैन है। वह चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन तहसील में तहसीलदार है। उसके खिलाफ परिवादी सोहन दास ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने 4 जुलाई 2017 को एक रजिस्ट्री कपासन तहसील में करवाई थी। सोहनदास का आरोप है कि इस रजिस्ट्री की मूल प्रति देने की एवज में कपासन तहसील के तहसीलदार प्रभुलाल जैन अपने घर के बिजली का बिल जमा करवाने के लिए कहा।  


तब एसीबी के एएसपी चित्तौड़गढ़ चिरंजीलाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रभुलाल जैन ने अपने मकान के बिजली का बिल जो 2000 रुपए आया था उसे जमा कराने के लिए परिवादी सोहनदास सहमत हो गया।इसके बाद आज तहसीलदार प्रभुलाल जैन को परिवादी सोहनदास से दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed