{"_id":"595f64434f1c1be9728b4883","slug":"tahsildar-took-two-thousand-rupees-of-bribe-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक कार्रवाई करते हुए प्रदेश में पदस्थापित एक तहसीलदार को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रभुलाल जैन है। वह चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन तहसील में तहसीलदार है। उसके खिलाफ परिवादी सोहन दास ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने 4 जुलाई 2017 को एक रजिस्ट्री कपासन तहसील में करवाई थी। सोहनदास का आरोप है कि इस रजिस्ट्री की मूल प्रति देने की एवज में कपासन तहसील के तहसीलदार प्रभुलाल जैन अपने घर के बिजली का बिल जमा करवाने के लिए कहा।
तब एसीबी के एएसपी चित्तौड़गढ़ चिरंजीलाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रभुलाल जैन ने अपने मकान के बिजली का बिल जो 2000 रुपए आया था उसे जमा कराने के लिए परिवादी सोहनदास सहमत हो गया।इसके बाद आज तहसीलदार प्रभुलाल जैन को परिवादी सोहनदास से दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।