फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Student clash in jaipur, police arrested hundred stuents

दो होस्टलों के छात्र भिड़े, सड़क पर लाठी-सरिए लेकर दौड़े, जमकर की पत्थरबाजी भी

Thu, 07 Dec 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
Student clash in jaipur, police arrested hundred stuents
हॉस्टल के बाहर जमा छात्र और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो छात्रावासों के गुट आपस में ऐसे भिड़े के शहर के सबसे व्यस्ततम रोड पर भगदड़ मच गई। एक बार तो मौके पर पहुंची पुलिस भी सकते में आ गई और बेकाबू छात्रों को देखकर उसे लौटना पड़ा। उस रास्ते से जा रहे राहगीरों ने हालात देखकर रास्ता बदल लिया।
विज्ञापन



मामला जयपुर के जवाहर लाल नेहरु मार्ग का है। कल रात जेएलएन मार्ग पर जाट हॉस्टल और हरियाणा ब्राह्मण समाज के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों के बीच आपस में मारपीट तक हो गई। इसके बाद दोनों हॉस्टलों के छात्र सड़क पर आ गए।
विज्ञापन


छात्र लाठी-सरियों से लैस होकर सड़कों पर एक-दूसरे पर हमला करने पहुंच गए। कुछ देर बाद ही छात्रों ने जमकर एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। भरी सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस के बस में भी छात्र नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सौ छात्रों को पकड़ा

Student clash in jaipur, police arrested hundred stuents
student clashed - फोटो : demo pic
सूचना पर पुलिस पहुंची तो एकबार तो उसके भी हाथ-पांव फूल गए। पुलिस लौटी और भारी लवाजमे के साथ मौके पर पहुंची। वहां पुलिस के लवाजमे को देख छात्र भागने लगे तो पुलिस ने भागते हुए छात्रों को धरा।

पुलिस ने जाट हॉस्टल से करीब आधा दर्जन छात्रों को मौके से पकड़ लिया गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने ब्राह्मण हॉस्टल के छात्रों को पकड़ने गई पुलिस पर छात्रों ने पथराव किया। पुलिस ने दोनों जगहों से करीब सौ छात्रों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed