{"_id":"5996ecb74f1c1b6e438b46d8","slug":"soldier-caught-a-criminal-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश काउंटर पर खड़े युवक को BSF जवान ने दबोचा और सीधे थाने ले गया, ये थी वजह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश काउंटर पर खड़े युवक को BSF जवान ने दबोचा और सीधे थाने ले गया, ये थी वजह
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
युवक को पकड़कर थाने ले जाता जवान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में कैश काउंटर पर खड़े एक युवक का बीएसएफ के जवान ने धर दबोचा और सीधे थाने ले गया। इसे देख कर वहां खड़ा हर व्यक्ति हैरान रह गया।
असलीयत जब सामने आई तो सब ने जवान की जमकर तारीफ की। दरअसल, जैसलमेर जिले के पोकरण उपखंड में स्टेशन मार्ग पर स्थित एसबीआई बैंक में बीएसएफ का यह जवान 50 हजार रुपए अपने खाते में जमा कराने आया था। इसके लिए वह कैश काउंटर पर लाइन में लगा था। इस दौरान पीछे खड़ा एक युवक बार—बार जवान के बैग में हाथ डालने की कोशिश कर रहा था।
इस पर तुरंत जवान ने युवक को दबोच लिया। अचानक हुई इस घटना से वहां खड़े अन्य लोग भी एक बार हैरान रह गए। बाद में युवक द्वारा पैसे चुराने के प्रयास के दौरान रंगे हाथों पकड़े जाने की जानकारी आई तो वे जवान की सजगता की तारीफ करने लगे। जवान ने उस युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर पुलिस थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया, लेकिन पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।