फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   soldier caught a criminal in bank

कैश काउंटर पर खड़े युवक को BSF जवान ने दबोचा और सीधे थाने ले गया, ये थी वजह

Fri, 18 Aug 2017 07:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
soldier caught a criminal in bank
युवक को पकड़कर थाने ले जाता जवान - फोटो : amar ujala
बैंक में कैश काउंटर पर खड़े एक युवक का बीएसएफ के जवान ने धर दबोचा और सीधे थाने ले गया। इसे देख कर वहां खड़ा हर व्यक्ति हैरान रह गया। 
विज्ञापन


असलीयत जब सामने आई तो सब ने जवान की जमकर तारीफ की। दरअसल, जैसलमेर जिले के पोकरण उपखंड में स्टेशन मार्ग पर स्थित एसबीआई बैंक में बीएसएफ का यह जवान 50 हजार रुपए अपने खाते में जमा कराने आया था। इसके लिए वह कैश काउंटर पर लाइन में लगा था। इस दौरान पीछे खड़ा एक युवक बार—बार जवान के बैग में हाथ डालने की कोशिश कर रहा था। 


इस पर तुरंत जवान ने युवक को दबोच लिया। अचानक हुई इस घटना से वहां खड़े अन्य लोग भी एक बार हैरान रह गए। बाद में युवक द्वारा पैसे चुराने के प्रयास के दौरान रंगे हाथों पकड़े जाने की जानकारी आई तो वे जवान की सजगता की तारीफ करने लगे। जवान ने उस युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर पुलिस थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया, लेकिन पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed