फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sohan Singh's condition worsened in Encounter, condition changes in drugs

एनकाउंटर में घायल कमांडो सोहन सिंह की हालत स्थिर, दवाओं में बदलाव

Thu, 13 Jul 2017 05:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 13 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Sohan Singh's condition worsened in Encounter, condition changes in drugs
कमांडो सोहन सिंह - फोटो : file
गुरुग्राम के मेदांता मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के आईसीयू में इलाज करवा रहे आरएसी के कमाण्डो सोहन सिंह तंवर के बुखार में निरन्तर उतार-चढ़ाव जारी है। इस वजह से चिकित्सकों ने उनके ब्लड का कल्चर टेस्ट कराने के बाद उनकी एन्टीबायोटिक दवाओं में बदलाव किया है।
विज्ञापन


आरएसी के अतिरिक्त महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने बताया कि मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने सोहन सिंह की पुरानी दवाओं के स्थान पर नई एन्टीबायोटिक दवाएं आज से शुरू की गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार इन एन्टीबायोटिक दवाओं का प्रभाव 24 से 48 घंटों में दिखाई देगा। एडीजी आरएसी ने बताया कि डाॅक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है एवं उन्हें पूर्णतया खतरे से बाहर नहीं बताया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कमर के निचले हिस्से में लगी थी गोली

Sohan Singh's condition worsened in Encounter, condition changes in drugs
कमांडो सोहन सिंह - फोटो : Vishnu Sharma
चिकित्सकों के अनुसार सोहन सिंह तंवर का मनोबल अब बहुत अच्छा है। एडीजी गल्होत्रा ने विश्वास जताया है कि चिकित्सकों की देख-रेख और लोगों की दुआओं से सोहन सिंह शीघ्र स्वस्थ होंगे।

उन्होंने बताया कि मेदांता अस्पताल में सोहन सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी, परिवार के सदस्य, आरएसी के अधिकारी मेदांता अस्पताल परिसर में बुधवार को भी कैम्प कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कमांडो ​सोहन सिंह के 24 जून को आनंदपाल के एनकाउंटर के दौरान कमर के निचले हिस्से में गोली लग गई थी। इसके बाद उसे लंग्स में इंफेक्शन और सेप्टिसिमिया की वजह से जयपुर से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए भेजा गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed