{"_id":"59675cd84f1c1b5f5e8b4676","slug":"sohan-singh-s-condition-worsened-in-encounter-condition-changes-in-drugs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर में घायल कमांडो सोहन सिंह की हालत स्थिर, दवाओं में बदलाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनकाउंटर में घायल कमांडो सोहन सिंह की हालत स्थिर, दवाओं में बदलाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
कमांडो सोहन सिंह
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के मेदांता मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के आईसीयू में इलाज करवा रहे आरएसी के कमाण्डो सोहन सिंह तंवर के बुखार में निरन्तर उतार-चढ़ाव जारी है। इस वजह से चिकित्सकों ने उनके ब्लड का कल्चर टेस्ट कराने के बाद उनकी एन्टीबायोटिक दवाओं में बदलाव किया है।
आरएसी के अतिरिक्त महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने बताया कि मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने सोहन सिंह की पुरानी दवाओं के स्थान पर नई एन्टीबायोटिक दवाएं आज से शुरू की गई हैं।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार इन एन्टीबायोटिक दवाओं का प्रभाव 24 से 48 घंटों में दिखाई देगा। एडीजी आरएसी ने बताया कि डाॅक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है एवं उन्हें पूर्णतया खतरे से बाहर नहीं बताया जा सकता।

कमर के निचले हिस्से में लगी थी गोली
कमांडो सोहन सिंह
- फोटो : Vishnu Sharma
चिकित्सकों के अनुसार सोहन सिंह तंवर का मनोबल अब बहुत अच्छा है। एडीजी गल्होत्रा ने विश्वास जताया है कि चिकित्सकों की देख-रेख और लोगों की दुआओं से सोहन सिंह शीघ्र स्वस्थ होंगे।
उन्होंने बताया कि मेदांता अस्पताल में सोहन सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी, परिवार के सदस्य, आरएसी के अधिकारी मेदांता अस्पताल परिसर में बुधवार को भी कैम्प कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कमांडो सोहन सिंह के 24 जून को आनंदपाल के एनकाउंटर के दौरान कमर के निचले हिस्से में गोली लग गई थी। इसके बाद उसे लंग्स में इंफेक्शन और सेप्टिसिमिया की वजह से जयपुर से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए भेजा गया था।