{"_id":"58ea502b4f1c1b41485b8ee5","slug":"school-boy-sucide-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":" पढ़ाई के लिए टोका तो स्कूली छात्र ने उठाया यह कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ाई के लिए टोका तो स्कूली छात्र ने उठाया यह कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के मालवीय नगर में पढ़ाई के लिए टोकने से नाराज एक छात्र ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आने से छात्र का शरीर क्षत—विक्षत हो गया कि पुलिस को पहचान करने में काफी मुश्किल हुई। देर शाम को शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
मामला जवाहर सर्किल इलाके का है। यहां सरस्वती नगर में रहने वाला रजत उर्फ मोनू एक निजी स्कूल में कक्षा 11 वीं का छात्र था। उसके पिता का नाम कालूराम जाट है। पुलिस जानकारी में सामने आया कि परिजनों ने शनिवार को रजत को पढ़ाई के बारे में टोका था। संभवतया वह इसी से नाराज होकर घर से निकल गया। इसके बाद वह नजदीक रेलवे ट्रेक पर चला गया। जहां दोपहर को उसने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के चिथड़े हो गए थे। जिससे उन्हें बमुश्किल उठवाकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया।