{"_id":"5a4f5b844f1c1b36198b4ed7","slug":"salman-khan-threats-by-a-gangster-to-kill-in-jodhpur-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस गैंगस्टर ने खुलेआम दी सलमान खान को जोधपुर में मारने की धमकी, फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस गैंगस्टर ने खुलेआम दी सलमान खान को जोधपुर में मारने की धमकी, फैली सनसनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 05 Jan 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कुख्यात गैंगस्टर ने अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर यहां सनसनी मचा दी है। जोधपुर में कोर्ट के बाहर पेशी पर आए गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने मीडिया के सामने सलमान खान को मारने की धमकी दी। उसने मीडिया से बातचीत में कहा कि सलमान को जोधपुर में ही मारेंगे।
गैगस्टर लारेंस विश्नोई ने कहा कि अभी तो मैंने कुछ किया ही नहीं है। पुलिस यूं ही फंसा रही है। लारेंस की सलमान को दी गई इस धमकी ने पुलिस महकमे में हड़कंप सा मचा दिया। जानकारी के अनुसार लारेंस विश्नोई और उसका गैंग पंजाब और राजस्थान के अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस हिरासत में मौजूद लारेंस ने यह भी कहा कि मैं अभी भागने वाला नहीं हूं। मेरी अभी ऐसी कोई मंशा नहीं है। जिस दिन होगी उस दिन देखा जाएगा। जानकारी के अनुसार कुछ अरसे पहले ही जोधपुर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद लारेंस विश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह वजह मानी जा रही है धमकी देने के पीछे....
गैंगस्टर लारेंस विश्नोई
- फोटो : Amar Ujala
हरियाणा पंजाब के गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में आज जोधपुर पुलिस ने मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पूछताछ के लिए सात दिन का रिमांड लिया है। पुलिस रिमांड लेने के बाद जब कोर्ट से वापस लॉरेंस को लेकर रवाना हुई तो पुलिस की गाड़ी में बैठे लॉरेंस ने यह बात कही।
हालांकि इस धमकी की वजह सामने नहीं आ सकी है। लेकिन इसे हिरण शिकार मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि गैंगस्टर लारेंस विश्नोई समाज से ताल्लुक रखता है और इसी समाज ने सलमान का विरोध करते हुए उसे हिरण शिकार मामले में कड़ी सजा होने की मांग की थी।
हिरण शिकार मामले के बाद विश्नोई समाज सलमान के खिलाफ लामबंद हो गया था। ये समाज जंगल व जानवरों खासकर हिरण से काफी प्रेम करता है। वहीं, इस मामले में जोधपुर पुलिस का कहना है कि कोर्ट में पेशी के दौरान लारेंस विश्नोई पर नजर रखने के लिए पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। क्योंकि उसके पुलिस हिरासत से भागने का संदेह है।